RBSE Document Correction Rules Changed 2026 :- राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर ने कक्षा 10 और 12 के प्रमाण पत्रों तथा मार्कशीट में त्रुटी सुधार करने के नियम में संशोधन किया है , rbse board ने सोमवार 15 जून 2026 को इस नियम का आदेश जारी कर दिया है , इससे पहले 26 फरवरी 2021 और 06 सितम्बर 2023 को जारी किये गये आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है |
RBSE Document Correction new rules 2026 से सबंधित समस्त जानकारी के लिए यह लेख अंत तक पढ़े |
RBSE Document Correction Rules Changed 2026 Highlights
| Particulars | Details |
|---|---|
| बोर्ड का नाम | राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड |
| सबंधित राज्य | राजस्थान |
| नियम प्रभावी दिनांक | 15/06/2026 |
| ऑफिसियल वेबसाइट | rajeduboard.rajasthan.gov.in |
RBSE New Rules 2026
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान ने 10 वीं और 12 वीं कक्षा के प्रमाण पत्र और मार्कशीट में सुधार करने के नियम में बहुत बड़ा बदलाव किया है , पहले के नियम के अनुसार दस्तावेजों में सुधार के लिए कभी भी आवेदन करके सुधार किया जा सकता था लेकिन नये नियम के अनुसार रिजल्ट जारी होने की तिथि से एक साल तक अपने नाम , पिता का नाम , माता का नाम में बदलाव किया जा सकता है | एक साल बाद जन्म तिथि , नाम , पिता का नाम , माता का नाम में संशोधन नहीं किया जा सकेगा | 10वीं-12वीं दस्तावेज़ों में सुधार के लिए नई समय सीमा 15 जून 2026 से लागू कर दी गयी है |
RBSE Document Correction Rules 2026
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर द्वारा मार्कशीट में करेक्शन करने हेतु निम्न नियम बनाए गये है –
- मार्कशीट या प्रमाण पत्र में सुधार परीक्षा परिणाम जारी होने के 1 साल के भीतर करवाया जा सकता है
- डाक्यूमेंट्स में सुधार करवाते समय आवेदक को एक बोंड देना होगा जिससे वह भविष्य में कोई दावा प्रस्तुत नहीं कर पायेगा |
- नाम पूरी तरह बदलवाने के लिए कोर्ट का आदेश और रिजल्ट से पहले सरकारी राजपत्र में प्रकाशन करवाना अनिवार्य होगा |
- माता या पिता का नाम बदलवाने के बाद मार्कशीट पर ‘चेंज इन कैंडिडेट्स मदर / फादर नाम’ लिखा हुआ आएगा |
यह भी देखे :- राजस्थान दिव्यांग स्कूटी योजना 2026 अभी आवेदन करे
RBSE Marksheet Correction Documents
मार्कशीट या प्रमाण पत्र में बदलाव करने के लिए निम्न दस्तावेजों की आवश्यक्ता होती है –
- एस.आर. (Scholar Register) की प्राचार्य द्वारा प्रमाणित प्रति
- 10th बोर्ड की मार्कशीट व सर्टिफिकेट ।
- 12th बोर्ड की मार्कशीट व सर्टिफिकेट ।
- पिछले स्कूल का स्थानांतरण प्रमाणपत्र (T.C.) (यदि लागू हो)
- संबंधित शाला का प्रवेश आवेदन पत्र ।
- स्कूल का पत्र ।
- आधार कार्ड ।
How to Correction RBSE Marksheet Documents
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की मार्कशीट में बदलाव करने के लिए निम्न चरण का उपयोग करे –
- सबसे पहले माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की ऑफिसियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in को खोलना है
- वेबसाइट के होम पेज पर ऊपर की तरफ Duplicate Documents/Corrections के नाम से लिंक दिया हुआ है उस पर क्लिक करना है
- Duplicate Documents/Corrections पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुल जायेगा
- नये पेज पर Online application portal for correction in documents लिखा हुआ होगा उस पर क्लिक करना है
- इसके बाद प्रपत्र संशोधन मार्गदर्शन portal खुलेगा , इसमें दी हुयी जानकारी चेक करने के बाद निचे कार्नर में NEXT का बटन दिया हुआ है उस पर क्लिक करना है
- इसके बाद आगे मांगी गयी समस्त जानकारी भरकर आवेदन सबमिट करना है
- आवेदन करने की समस्त प्रक्रिया के लिए निचे विडियो का लिंक भी दिया हुआ है |
RBSE Marksheet Correction Link
| Particulars | Link |
|---|---|
| Notification | Click Here |
| How to Correction in Marksheet | Watch Video |
| Official Website | Click Here |
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर की मार्कशीट में संशोधन करने की फीस कितनी है
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर की मार्कशीट में संशोधन का चार्ज 300 रूपये है
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर की मार्कशीट में संशोधन कैसे करे
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर की मार्कशीट में संशोधन हेतु ऑनलाइन आवेदन किया जाता है जिसका लिंक ऊपर दिया हुआ
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर की मार्कशीट में संशोधन कब तक करवा सकते है
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर की मार्कशीट में संशोधन नये नियम के अनुसार रिजल्ट जारी होने की तिथि से 1 साल तक करवा सकते है
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर की ऑफिसियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in है
RBSE Document Correction Rules Changed 2026 कब से प्रभावी होगा
RBSE Document Correction Rules Changed 2026 15 जून 2026 से लागू हो गया है
Discover more from rajasthanjobalert.com
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




