Rajasthan Pension Apply Online 2026:- राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत वृद्ध जन विधवा एवं एकल महिला दिव्यांगजन तथा लघु व सीमांत कृषकों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत इन सभी श्रेणी के योग्य व्यक्तियों को प्रत्येक माह में पेंशन राशि उनके खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है |
राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के पात्र नागरिक इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए अपने नजदीकी ईमित्र पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं l आवेदन करने के पश्चात आवेदन स्वीकृत हो जाने के उपरांत पेंशन की राशि नागरिक के जन आधार से जुड़े हुए खाते में डीबीटी के माध्यम से आएगी | राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत लगने वाले आवश्यक दस्तावेज योग्यता पात्रता आयु सीमा से संबंधित समस्त जानकारी के लिए हमारा यह लेख पूरा पढ़ें |
Rajasthan Pension Apply Online 2026
| Particulars | Details |
|---|---|
| योजना का नाम | सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना 2026 |
| राज्य | राजस्थान |
| संबंधित विभाग | सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन / ई-मित्र केंद्र |
| आवेदन का माध्यम | SSO ID एवं ई-मित्र |
| भुगतान का तरीका | DBT (सीधे बैंक खाते में) |
| आधिकारिक वेबसाइट | ssp.rajasthan.gov.in |
राजस्थान पेंशन योजना के लाभ
राजस्थान की इस सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से वृद्धजन , विधवा महिलाओं , एकल महिलाओं तथा विकलांगों को प्रत्येक माह एक निश्चित राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे खातों में प्रदान की जाती है जिससे यह बिना किसी पर निर्भर रहे अपना जीवन यापन आसानी से कर सकते हैं , राजस्थान सरकार द्वारा न्यूनतम ₹1300 मासिक पेंशन प्रदान की जाती है जो आयु के अनुसार बढ़ जाती है , जैसे किसी पेंशनर की आयु 60 वर्ष है तो उसको प्रतिमाह ₹1300 दिए जाते हैं तथा अगर पेंशनर की आयु 75 वर्ष से अधिक है तो उसके खाते में ₹1500 की राशि सरकार द्वारा ट्रांसफर की जाती है |
राजस्थान पेंशन योजना के प्रकार
राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान में चार प्रकार की पेंशन योजनाएं चलाई जा रही है –
- मुख्यमंत्री वृद्ध जन सम्मान पेंशन योजना
- मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना
- मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना
- लघु एवं सीमांत कृषक वृद्ध जन पेंशन योजना
मुख्यमंत्री वृद्ध जन सम्मान पेंशन योजना
राजस्थान मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना राजस्थान के वृद्ध नागरिकों के लिए शुरू की गई है , इस योजना का लाभ राजस्थान के उन नागरिकों को दिया जाता है जिनकी उम्र महिला की 55 वर्ष तथा पुरुष की 58 वर्ष से अधिक हो , इस योजना में प्रतिमाह ₹1300 का वित्तीय लाभ प्रदान किया जाता है , इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 48000 या उससे अधिक नहीं होनी चाहिए l राजस्थान मुख्यमंत्री वृद्धि जन सम्मान पेंशन योजना की अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक से जानकारी प्राप्त करें तथा अपना ऑनलाइन आवेदन करें l
मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना
राजस्थान मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना से राजस्थान की 18 वर्ष या इससे अधिक आयु की विधवा तलाकशुदा या परित्यक्ता महिला को लाभ प्रदान किया जाता है , राजस्थान मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना में 18 से 75 वर्ष की आयु की विधवा महिला को ₹1300 तथा 75 वर्ष या इससे अधिक आयु की महिला को ₹1500 प्रतिमाह लाभ प्रदान किया जाता है , राजस्थान मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए परिवार की वार्षिक आय 48000 या उससे अधिक नहीं होनी चाहिए | राजस्थान मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना की अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक से जानकारी प्राप्त करें तथा अपना ऑनलाइन आवेदन करें l
मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना
राजस्थान मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना का लाभ राजस्थान के दिव्यांग व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है जिनकी विकलांगता 40% या उससे अधिक हो या जिनकी ऊंचाई 3 फुट 6 इंच से कम हो या हिजड़ापन से ग्रसित हो , इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक के परिवार की कुल वार्षिक आय ₹60,000 से कम होनी चाहिए , इस पेंशन योजना के द्वारा प्रत्येक पेंशनर को ₹1300 प्रतिमाह पेंशन प्रदान की जाती है | राजस्थान मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना की अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक से जानकारी प्राप्त करें तथा अपना ऑनलाइन आवेदन करें l
लघु एवं सीमांत कृषक वृद्ध जन पेंशन योजना
राजस्थान राज्य के वे किसान जिनकी आयु 55 वर्ष (महिला) तथा पुरुष जिनकी आयु 58 वर्ष से अधिक है तथा लघु व सीमांत कृषक है उनको इस पेंशन योजना का लाभ प्राप्त हो सकता है , राजस्थान की इस पेंशन योजना के अंतर्गत किसान को ₹1300 मासिक सहयोग प्रदान किया जाएगा | लघु एवं सीमांत कृषक वृद्ध जन पेंशन की अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक से जानकारी प्राप्त करें तथा अपना ऑनलाइन आवेदन करें l
राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना हेतु पात्रता
राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का आवेदन करने के लिए आवेदनकर्ता के पास निम्नलिखित पात्रता होनी आवश्यक है
- व्यक्ति राजस्थान का मूल निवासी होना आवश्यक है
- आवेदनकर्ता व्यक्ति के पास आधार कार्ड व जन आधार कार्ड होना आवश्यक है
- आवेदनकर्ता व्यक्ति के परिवार की कुल आय राज्य सरकार द्वारा निर्धारित की गई सीमा के भीतर होनी चाहिए
- आवेदन करने वाले व्यक्ति की आयु उसकी योजना के अनुसार सही होनी चाहिए
- आवेदन करने वाला व्यक्ति राज्य की अन्य किसी भी पेंशन योजना का लाभार्थी नहीं होना चाहिए
राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज
राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का आवेदन करने के लिए निम्न दस्तावेजों की आवश्यक्ता होती है
- जन आधार कार्ड
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र ( जन आधार में परिवार के सभी सदस्यों की आय जुडी होनी चाहिए)
- आवेदनकर्ता स्वयं
- बैंक पास बुक ( जन आधार में जुडी होनी चाहिए)
Rajasthan Pension Apply Online 2026 Process
राजस्थान में चल रही सभी पेंशन योजनाओं का आवेदन ईमित्र के माध्यम से किया जाता है , ई-मित्र के अलावा आप अपने घर से भी पेंशन योजना का आवेदन कर सकते हैं लेकिन सभी दस्तावेज जन आधार कार्ड से जुड़े होने के बाद ही आप घर बैठे अपना आवेदन कर पाएंगे , Rajasthan Pension Apply Online 2026 ईमित्र के माध्यम से आवेदन करने के लिए अपने नजदीकी ईमित्र पर संपर्क करें तथा अपने घर बैठे आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस का अध्ययन करें
मोबाइल से पेंशन का आवेदन कैसे करे ?
- मोबाइल से पेंशन योजना का आवेदन करने के लिए सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से RAJSSP ऐप को डाउनलोड करना होगा
- इसके बाद गूगल प्ले स्टोर से Aadhar Face RD app को डाउनलोड करना होगा
- इसके बाद RAJSSP ऐप को ओपन करना होगा , इसमें सबसे पहला ऑप्शन पेंशन आवेदन का है इस पर क्लिक करना होगा
- क्लिक करने के बाद आपसे मोबाइल नंबर मांगेगा आपके यहां पर वही मोबाइल नंबर भरना है जो आप पेंशन आवेदन फार्म में जुड़वाना चाहते हैं , मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा
- ओटीपी दर्ज करने के बाद आपसे जन आधार कार्ड मांगेगा जन आधार कार्ड लगाने के बाद आपको व्यक्ति का नाम सेलेक्ट करना है जिसकी पेंशन आप आवेदन करना चाहते हैं
- नाम सेलेक्ट करने के बाद आपके पास एक ओटीपी आएगा ओटीपी लगाने के बाद आपको अपनी पेंशन स्कीम का सिलेक्शन करना है
- सिलेक्शन करने के बाद आपके आवेदक की लाइव फोटो होगी , लाइव फोटो होने के बाद फॉर्म को सबमिट करना है
पेंशन आवेदन की स्थिति कैसे देखें?
पेंशन योजना का आवेदन करने के बाद आपको एक पीपीओ नंबर जारी किया जाएगा जिसकी सहायता से आप अपनी पेंशन की स्थिति चेक कर सकते हैं पेंशन की स्थिति चेक करने का डायरेक्ट लिंक हमारे इस लेख में नीचे दिया हुआ है उसे लिंक पर क्लिक करके आप पीपीओ नंबर लगाकर पेंशन की स्थिति चेक कर सकते हैं |
Rajasthan Pension Apply Online 2026 Link
| Particulars | Link |
|---|---|
| Rajasthan Pension Apply Online 2026 | Click Here |
| RAJSSP App Link | Click Here |
| Aadhar Face Rd App | Click Here |
| Chek Pension Status | Click Here |
| Official Website | Click Here |
Rajasthan Job Alert पर विजिट करने के लिए आपका धन्यवाद |
Rajasthan Pension Apply Online 2026 कैसे करे
Rajasthan Pension ऑनलाइन आवेदन इमित्र से किया जा सकता है , घर बैठे आवेदन करने की प्रक्रिया ऊपर दी गयी है |
राजस्थान सरकार द्वारा कितनी पेंशन योजनाये चलाई जा रही है
राजस्थान सरकार द्वारा चार पेंशन योजनाये राज्य में चलाई जा रही है जिनकी जानकारी ऊपर दी गयी है |
राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में प्रतिमाह कितनी राशी दी जाती है
राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में प्रतिमाह 1300 रूपये दिए जाते है
राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना क्या है
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना राजस्थान सरकार द्वारा संचालित एक पेंशन योजना है जिसमे पात्र वृद्ध जनों , विधवा महिलाओ एव विकलांगो को पेंशन दी जाती है
राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का आवेदन शुल्क क्या है
राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का आवेदन शुल्क नहीं है , अगर आवेदन इमित्र से किया जाता है तो शुल्क लिया जा सकता है
राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की अधिकारिक वेबसाइट क्या है
राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की अधिकारिक वेबसाइट ssp.rajasthan.gov.in है जिसके माध्यम से Rajasthan Pension Apply Online 2026 की पात्रता , स्टेटस चेक किया जा सकता है
Rajasthan Pension Apply Online 2026 की पात्रता , योग्यता , की जानकारी कैसे प्राप्त करे
यह समस्त जानकारी विभाग की वेबसाइट या हमारी वेबसाइट Rajasthan Job Alert पर उपलब्ध है
Discover more from rajasthanjobalert.com
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







